Press "Enter" to skip to content

ग्राम पंचायत रिजौदा के सचिव की मारपीट, केस दर्ज | Kolaras News

शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम पंचायत रिजौदा में एक युवक ने मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज किया है।
रामस्वरूप पुत्र कंचनलाल धाकड़े पंचायत सचिव ग्राम रिजौदा ने बताया कि 2 जून को वह ग्राम में शासकीय कार्य से गया हुआ था तभी गांव का रहने वाला विजय परिहार आ गया और उसकी साथ गाली-गलौंज कर विवाद करने लगा। जब उसेे गाली देने से मना किया तो मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!