Press "Enter" to skip to content

जेसीआई किरण द्वारा शहर के विभिन्न इलाको में बांटे गए नि:शुल्क मास्क | Shivpuri News

शिवपुरी। समाजसेवी संस्था जेसीआई किरण के अध्यक्ष यशवन्त गुप्ता द्वारा संस्था के सहयोगियों के साथ मिलकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नि:शुल्क मास्क वितरण अभियान चलाया गया। यह अभियान पुरानी शिवपुरी, नीलगर चौराहा, सुभाषचौक, फिजीकल क्षेत्र में चलाया गया जहां रोड़ से निकलने वाले राहगीरों को कोरोना आपदा से बचाव हेतु नि:शुल्क मास्क वितरित किए गए। साथ ही उन्हें समझाया गया कि मास्क पहनना कितना अनिवार्य है क्योंकि बिना मास्क के एक ओर जहां पुलिस चालानी कार्यवाही करती है तो वहीं दूसरी ओर बिना मास्क के होने से कहीं संक्रमित मरीज की चपेट में ना आ आए। इसलिए मास्क अवश्य पहनें और यदि किसी पर मास्क नहीं है तो जेसीआई किरण संस्था के द्वारा 11 हजार मास्क वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है जहां प्रतिदिन दोप.12 से 1 बजे तक संस्था की जिला अस्पताल के सामने स्थित प्याऊ से मास्क लिया जा सकता है। इस अवसर पर संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने भी इस मास्क वितरण में अपना योगदान दिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!