Press "Enter" to skip to content

भारत-चाईना बॉर्डर पर हुए शहीदों को याद करते हुए नवीन सेवा कार्यकाल की शुरूआत | Shivpuri News

लायंस क्लब शिवपुरी साउथ के अध्यक्ष राकेश जैन, सचिव सौरभ सांखला ने संभाला पदभार
शिवपुरी। सदैव से मानव सेवा के लिए समर्पित रहने वाली समाजसेवी संस्था लायंस व लायनेस क्लब शिवपुरी साउथ द्वारा अपने सेवा कार्यकाल की शुरूआत देश उन वीर सपूतों को याद करते हुए की गई जो बीते कुछ दिनों पूर्व भारत-चाईन बॉर्डर पर तैनात ग्लवान घाटी में शहीद हो गए। इन शहीदों को स्मरण करते हुए लायंस क्लब शिवपुरी साउथ के नवीन अध्यक्ष राकेश जैन, सचिव सौरभ सांखला, कोषाध्यक्ष कृष्णमोहन अग्रवाल सहित लायनेस क्लब साउथ की नवीन अध्यक्ष सीमा गोयल, सचिव प्रियंका भार्गव व कोषाध्यक्ष आनंदिता गांधी ने सेवा कार्यकाल 2020-21 के लिए पदभार ग्रहण किया। स्थानीय तात्याटोपे समाधि स्थल पर आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा से अपने सेवा कार्यकाल की शुरूआत करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अथिति प्रान्तपाल (2019-20) अशोक ठाकुर, रीजन चेयरपर्सन लायन डॉक्टर शैलेन्द्र गुप्ता, जोन चेयरपर्सन एड.पारस जैन के विशेष अतिथिय में मौजूद रहे। 
सेवा कार्यकाल की इस शुरूआती पल में सर्वप्रथम सभी साथियों ने तात्याटोपे समाधि स्थल पर पुष्पमाला एवं पुष्प अर्पित करते हुए वहां कैंडल जलाए और शहीद हुए 20 भारतीय सैनिकों को याद किया। इस अवसर पर डॉक्टर्स डे होने के चलते यहां कार्यक्रम में ही डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता, डॉ. प्रदीप विश्वास का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। यह सेवा कार्य 1 जुलाई से नवीन सेवा सत्र का शुभारंभ सभी लायनसाथियों के सहयोग से मां भारती के वीर सपूत, अमर शहीदों को नमन करते हुए हुआ, जिसमें भारत चाइना बॉर्डर पर शहीद अमर सेनानियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं हमारे जीवन को सुरक्षित करने के लिए स्वयं के प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को याद किया गया। इस अवसर पर समस्त लायंस व लायनेस साथी मौजूद रहे जिन्होंने इस कार्यक्रम में सहभागिता की और नवीन टीम को बधाई शुभकामनाएं दी। इस दौरान लायंस क्लब साउथ में तीन नए मेंबर्स का आगमन हुआ जिसमें दीपेश-प्रीति अग्रवाल, मनीष-तरन अग्रवाल व पवन-नीतू गुप्ता शामिल हुए। इसके साथ इस कार्यक्रम में लॉयनेस मेंबर्स लॉयनेस ऋतु गोयल, नीलम बिसानी, रुचि जैन, सुषमा गोयल, सुरेखा बिसानी, निमिता विश्वास, लायन मेंबर पीडी सिंघल, विवेक अग्रवाल, सुनील बिसानी, संजीव जैन माणिक, गंगाधर गोयल, रविन्द्र गोयल, आलोक गुप्ता, पवन शर्मा गीता पब्लिक स्कूल, राजेन्द्र शिवहरे, रवि कुमार गोयल, नरेंद्र जैन भोला आदि मौजूद रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!