Press "Enter" to skip to content

गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों का 1 रात 2 दिन का कैम्प का आयोजन, 28 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन / Shivpuri News

शिवपुरी: गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल फतेहपुर-पिपरसमा रोड़ पर नव निर्मित स्कूल कैम्पस में दिनांक 09 नवंबर एवं 10 नवंबर 2024 को कक्षा 4 से कक्षा 10 तक छात्र छात्राओं हेतु एक रात और दो दिवस का नाइट कैम्प बच्चों के विकास हेतु आयोजित कर रहा है। जिसमें किसी भी स्कूल के छात्र छात्राएं भाग ले सकते हैं. जिसमें छात्र एवं छात्राओं की अलग-अलग व्यवस्था टीचर्स एवं कैम्प मेनेजमेंट टीम की रहेगी।
इस नाइट कैम्प के प्रमुख आकर्षणों में
(1) बोन फायर एवं डीजे नाइट
(2) डाॅम टेन्ट में रूकना
(3) फन गेम्स एवं हाॅर्स राइडिंग
(4) 10 से 15 एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज
(5) स्वादिष्ट ब्रेक फास्ट, लंच,डिनर, स्नेक्स की व्यवस्था
कैम्प की फीस 1600 रूपये एवं रजिस्ट्रेशन फॉर्म की फीस 50 रूपए निर्धारित की गई है जिसका रजिस्ट्रेशन 28 अक्टूबर 2024 तक ही किया जाएगा। कुछ ही सीटें रिक्त अतः 28 अक्टूबर 2024 के पूर्व इच्छुक विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन कर कैम्प में अपनी सीट सुरक्षित करें।

विशेष:  कैम्प में किसी भी विधार्थी की अनुशासन हीनता पर कड़ी कार्यवाही करते हुए उसे कैम्प से तत्काल बाहर कर दिया जाएगा।  अतः इच्छुक विद्यार्थी इस बात का विशेष ध्यान रखें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!