शिवपुरी: जिले की देहात थाना पुलिस ने 34 ग्राम स्मैक 6 लाख 50 हजार रुपए के साथ आरोपी धीरज नायक को गिरफ्तार किया हैं.
देहात थाना प्रभारी रत्नेश यादव ने बताया की 22 अक्टूबर को सूचना प्राप्त हुई की नोन कोलू की पुलिया के पास झांसी रोड पर एक युवक स्मैक बेचने की फिराक में हैं. सूचना पर तत्काल मौके से आरोपी धीरज नायक पुत्र बलवंत नायक उम्र 32 साल निवासी नहर के पास टोल टैक्स ग्राम सिमलिया थाना सिमलिया कोटा राजस्थान के से स्मैक 34 ग्राम स्मैक जिसकी कीमत 6 लाख रुपए को जप्त कर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है एवं आरोपी के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.
इनकी रहीं सराहनीय भूमिका: निरीक्षक रत्नेश सिह यादव थाना प्रभारी देहात, उनि सपना रावत, उनि प्रियंका शुक्ला, उनि जे. बी. सिह बैस, सउनि केदार सिह, प्रआर.201 सुनील भार्गव, प्रआर. 548 दीपचन्द्र, प्रआर. 281 आदेश धाकड, प्रआर. 570 विनय सिंह, प्रआर 180 हृदेश पारासर, प्रआर. 844 केशव सिंह, प्रआर. 342 मोहन सिह चौहान, आर. 511 बदन सिंह आर. 182 दिनेश सिंह, आर. 708 रणवीर शर्मा, आर. 683 मनोज सिह थाना देहात जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।
6 लाख 50 हजार की स्मैक के साथ आरोपी धीरज नायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोटा राजस्थान से खपाने आया था स्मैक / Shivpuri News




