Press "Enter" to skip to content

बाबू वृंदावन शर्मा को प्रताड़ित करने वालों पर हो जल्द कार्रवाई, अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन | Shivpuri News

डीईओ के कार्यकाल में सस्पेंड और बहाली के प्रकरणों के जांच की मांग की 
शिवपुरी। जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय में गणक के पद पर पदस्थ वृंदावन शर्मा के आत्महत्या मामले में कई दिन बीत जाने के बाद भी एफ आई आर दर्ज न होने से कर्मचारी संगठनों में भारी रोष व्याप्त हो गया है। मुखर हुये कर्मचारियों ने जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौप दोषियों पर कार्यवाही करते हुये, डीईओं के कार्यकाल में संस्पेंड और बहाली के प्रकरणों की जाॅच की मांग की है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि बहुत बड़ी संख्या में सस्पेंशन की आड़ में डीईओ ने स्थानान्तरण किये है। ग्रामीण और जंगली इलाकों से  कर्मचारियों को सस्पेंड कर सुविधायुक्त जगह बहाल किया गया है। इनके कार्यकाल में हुये सभी प्रकरणों की जाॅच की मांग भी की गई है। जाॅच होने तक डीईओ को सस्पेंड किया जाना चाहिए। इनके पद पर रहने से निष्पक्ष जाॅच नही हो सकती। 
अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा ने वताया कि जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय में पदस्थ गणक वृंदावन शर्मा ने विभाग के जिला शिक्षाधिकारी अजय कटियार पर गंभीर आरोप लगाते हुये आत्महत्या करने के पूर्व चार पेज का सुसाइट नोट छो़ड़ा है जो पुलिस की जब्ती में है। इस पर जिला शिक्षाधिकरी का स्थानांतरण क्यो किया गया इन्हे जाॅच होने तक सस्पेंड किया जाना चाहिए था। सम्पूर्ण प्रकरण की निष्पक्ष जाॅच कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग करते हुये जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक को अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। अगर कार्यवाही नही होती है तो संघ आंदोलन के लिये वाध्य होगा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से पुरूषोत्तम कांत शर्मा जिलाध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज, दुर्गा प्रसाद ग्वाल जिलाध्यक्ष वन कर्मचारी संघ, अनिल गुप्ता जिलाध्यक्ष शिक्षक संघ, रसीद खांन साबिर जिलाध्यक्ष शिक्षक कांग्रेस, हरीश शाक्य जिलाध्यक्ष कर्मचारी कांग्रेस, हरिवल्लभ वर्मा जिलाध्यक्ष इंजीनियर संघ, मनोज भार्गव जिलाध्यक्ष स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, दुवे जी बाथम जिलाध्यक्ष अजाक्स संघ, मोहम्मद रासिद, संतोष रजक लघु वेतन कर्मचारी संघ, रामलखन मुडौतिय,  महावीर मुदगल जिलाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ट कर्मचारी कांग्रेस, जनक सिंह रावत पुरानी पेंशन बहाली संघ, प्रमोद कटारे, शिवम पुरोहित, सुरेश शर्मा लिपिक कर्मचारी संघ, राकेश मिश्रा, ब्रजकिशोर उपाध्याय, जितेन्द्र शर्मा, राधे शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!