शिवपुरी: ग्वालियर जिले की जनकगंज थाना पुलिस ने दबिश देकर शिवपुरी से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, शिवपुरी के तीन और मुरैना जिले का एक युवक ग्वालियर की लक्ष्मीगंज मंडी से एक सब्जी बेचने वाले का अपरहण कर साथ ले आए थे। उसे बंधक बनाकर रखा था। ग्वालियर पुलिस की शिवपुरी में दस्तक की भनक लगते ही उसे छोड़ दिया था। ग्वालियर पुलिस ने साइबर एक्सपर्ट की मदद ली और तीनों आरोपियों को उठाकर अपने साथ ले गई।
लक्ष्मीगंज मंडी में हुआ था विवाद
सिकरावली भंवरपुरा के कहने वाले रामअवतार गुर्जर के मुताबिक़ वह गोभी सब्जी सागर से लोडिंग में भरकर अपने बेटे रावेन्द्र गुर्जर के साथ 20 अक्टूबर की शाम पहुंचा था। यहां सुरेश आडतिया की दुकान पर सब्जी के सौदे के लेन -देन को लेकर चार लोगों से विवाद हो गया।
इसके बाद चारों लोग उसे जबरदस्ती पकड़कर एक बोलेरो कार में ले आए थे। चारों उसे रास्ते में धमकाते और पीटते शिवपुरी के सिरसौद थाना क्षेत्र के ईटमा गांव लेकर पहुंचे। यहां चारों ने अपरबल रावत के खेत में बने कमरे में बंद कर दिया और पैसों की मांग करने लगे।
बेटे ने पुलिस की मदद से कराया पिता को आजाद
इधर रामअवतार गुर्जर के अपरहण के बाद उसका बेटा रावेन्द्र गुर्जर सीधा जनकगंज थाना पहुंचा। पिता के अपरहण की शिकायत के बाद जनकगंज थाना पुलिस तत्काल एक्टिव हो गई। शिवपुरी लोकेशन मिलने के बाद ग्वालियर पुलिस शिवपुरी आ पहुंची थी। आरोपियों को इसकी भनक लग गई और वे 21 अक्टूबर को रामअवतार गुर्जर को सिरसौद थाने के पास छोड़ कर भाग गए।
बाद में ग्वालियर पुलिस ने तीन आरोपीयों को शिवपुरी से पकड़ा। दो आरोपी सिरसौद थाना ईटमा गांव के रहने वाले सुरजीत रावत, अपरबल रावत थे साथ ही एक अन्य मुरैना जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के धौदा गांव का रहने वाला रामभरत शर्मा था।
वहीं चौथा आरोपी कैलाश रावत फिलहाल फरार चल रहा है। पुलिस तीनों को पकड़कर सोमवार की दोपहर ग्वालियर के जनकगंज थाने लेकर पहुंची। यहां पुलिस ने अपरहत रामअवतार गुर्जर की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ धारा 140(3),127(2),115(2),296,3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ग्वालियर पुलिस ने शिवपुरी से तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार: लक्ष्मीगंज मंडी से अपरहण का मामला, एक फरार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- अश्लील वीडियो और डिजिटल गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- मकान के सामने खड़े होने पर विवाद, कट्टे से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- दुष्कर्म के आरोपी को रन्नोद पुलिस ने किया गिरफ्तार / Shivpuri News
- बंधक बनाने की बात कहने के बाद युवक का शव मिला, हत्या की आशंका पर परिजनों ने किया चक्काजाम / Shivpuri News
- जिला मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न, गाइडलाइन वर्ष 2026-27 के प्रस्तावों का अनुमोदन / Shivpuri Newsजिला मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न, गाइडलाइन वर्ष 2026-27 के प्रस्तावों का अनुमोदन / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment