शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम अकाझिरी के बिकलांग युवक ने आज कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में चार्ज बाली सायकिल, ज़मीन का पट्टा, आंगनबाडी में पत्नी की नौकरी, सहायता राशी या इच्छा मृत्यु की मांग की हैं.
जानकारी के अनुसार इमरत लाल जाटव पुत्र पातीराम जाटव निवासी ग्राम अकाझिरी थाना बदरवास ने बताया की मैं 90 प्रतिशत विकलांग हूँ मेरे पास आय का कोई साधन नही है दो छोटे छोटे बच्चे है. शासन से मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि एवं पत्नी को आंगनबाड़ी में नौकरी सहित चार्ज वाली साईकल, 5 बीघा जमीन का पटटा दिलाया जाए. गरीबी रेखा का राशन कार्ड भी है. पूर्व में कोई सहायता राशि नहीं मिली है. गरीबी से तंग आकर मेरी पत्नी पूर्व में कीटनाशक दवाई पी चुकी है.
आज कलेक्टर जनसुनवाई में युवक ने चार्ज बाली सायकिल, ज़मीन का पट्टा, आंगनबाडी में पत्नी की नौकरी सहित सहायता राशी या इच्छामृत्यु की मांग की हैं.
90 प्रतिशत बिकलांग युवक पहुंचा कलेक्ट्रेट, कलेक्टर से कई मांग की, मांग पूरी ना होने पर इच्छामृत्यु मांगी / Shivpuri News




