शिवपुरी। किसानों का शोषण कर सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में रिश्वत के आरोप में घिरे सह कारिता महाप्रबंधक वायकेसिंह के विरूद्ध कार्रवाई को लेकर फास्ट समाचार ने लगातार खबरों का प्रकाशन किया था। खबर को संज्ञान में लेते हुए सहकारिता महाप्रबंधक वाय के सिंह को शिवपुरी से हटाते हुए शहडोल स्थानांतरित कर दिया गया और उनके स्थान पर बैतूल से लता कृष्णन को जिला शिवपुरी में सहकारिता महाप्रबंधक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।




