शिवपुरी: जिले के पिछोर में वाल्मिक समाज के दो भाइयों की हत्या के बाद दो आरोपी फरार चल रहे हैं. जिसको लेकर वाल्मिक समाज के सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे थे. नगर में चारों तरफ कचरा फैल रहा था. जिसको लेकर विधायक प्रीतम सिंह लोधी बाल्मिक समाज के लोगों के पास पहुंचे और उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देश दिए की फरार आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए. सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बंद कराकर सफाई कर्मचारियों के साथ विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने अपने हाथों में झाड़ू लेकर बस स्टैंड, कॉलेज चौराहा एवं नगर के तमाम जगह सफाई की. कृषि उपज मंडी के प्रतिनिधि सुनील लोधी विधायक के साथ साथ हाथों में झाड़ू लेकर नगर की साफ-सफाई में जुट गए. विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने कहा बाल्मिक समाज के दो भाइयों की हत्या कुछ दिनों पहले हुई थी इसको लेकर दो आरोपी फरार चल रहे हैं. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बाल्मिक समाज के लोग हड़ताल पर बैठे थे मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द से जल्द उन फरार आरोपियों को गिरफ्तार करेगी और विधायक ने कहा वाल्मीकि समाज के लोग ईश्वर के समान है जो साफ सफाई करते हैं और नगर को स्वच्छ रखते है विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि मैं 40 साल पहले किसी ने मुझसे पूछा था बाल्मिक समाज के लिए तो मैंने कहा था कि ईश्वर मुझे अगला जन्म दें तो बाल्मिक समाज में दें.
सफाईकर्मियों की हड़ताल ख़त्म, विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने सफाईकर्मियों के साथ लगाई झाड़ू / Shivpuri News




