शिवपुरी: कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार एवं एसडीएम के मार्गदर्शन में संयुक्त दल द्वारा शिवपुरी शहर के 5 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण आज शनिवार को किया गया। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006, विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 तथा द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस प्रदाय और वितरण विनियम आदेश 2000 के अंतर्गत उक्त प्रतिष्ठानो पर कार्यवाही की गई।
इस दौरान संयुक्त दल में एसडीम उमेश कौरव, नायव तहसीलदार कैलाश मालवीय, नापतौल निरीक्षक आर.के. चतुर्वेदी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी गौरव कदम, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विष्णुदत्त शर्मा एवं पुलिस बल कोतवाली शिवपुरी उपस्थित रहे।
उक्त प्रतिष्ठानों में जय गोपाल जी एसडीम उमेश कौरव ने बताया कि मिष्ठान भण्डार पोहरी रोड शिवपुरी नमूना खाद्य पदार्थ बर्फी, मिठाई निर्धारित मात्रा से 80 ग्राम कम तौलने संबंधी प्रकरण दर्ज तथा एक घरेलू गैस सिलेण्डर जप्त किया गया। जय श्रीराम मिष्ठान भण्डार पोहरी रोड शिवपुरी नमूना खाद्य पदार्थ गुजिया, इलेक्ट्रोनिक कांटा बिना सील का पाए जाने संबंधी प्रकरण दर्ज तथा एक घरेलू गैस सिलेण्डर जप्त किया गया। त्रिपाठी मावा भण्डार माधव चौक शिवपुरी में खाद्य पदार्थ मावा का नमूना, बांट बिना सील के पाये जाने संबंधी प्रकरण दर्ज किया गया। पाराशर मावा भण्डार माधव चौक शिवपुरी पर खाद्य पदार्थ मावा का नमूना, इलेक्ट्रोनिक कांटा पुरानी सील का पाए जाने संबंधी प्रकरण दर्ज। इसके साथ ही शिव मावा ब्रोकर्स माधव चौक शिवपुरी का इलेक्ट्रोनिक कांटा बिना सील के पाये जाने संबंधी प्रकरण दर्ज किए जाने की कार्यवाही की गई।

5 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण: घरेलू सिलेंडर जप्त, तौल कम निकली, इलेक्ट्रोनिक कांटा और बाँट बिना सील के मिले / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शराब के नशे में पिता ने छह साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, श्यामपुरा में दिल दहला देने वाली घटना / Shivpuri News
- परशुरामेश्वर महादेव मंदिर से दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक / Shivpuri News
- पिछोर में मूर्तियों को लेकर बढ़ा तनाव: अहिल्याबाई की प्रतिमा खंडित, अवंतीबाई की प्रतिमाएं स्थापित / Shivpuri News
- आईटीआई हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा लापता, प्रैक्टिकल देने निकली थी नंदनी / Shivpuri News
- बर्तन बेचने के बहाने घर में घुसी महिलाएं, नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी-जेवर ले जाने का आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment