शिवपुरी: जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आशीष व्यास द्वारा गत दिवस कोलारस विकासखंड के उप स्वास्थ्य केन्द्र डेहरवारा का निरीक्षण किया गया। जिसके पिछले दो माह से बंद होने की जानकारी प्राप्त हुई। जिसके तहत खण्ड चिकित्सा अधिकारी को जिले से पत्र लिखा गया है वहीं सीएचओ को नोटिस व आशा कार्यकर्ताओं को निष्क्रिय घोषित करने की कार्यवाही की गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने बताया कि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आशीष व्यास को कोलारस विकासखंड में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं गतिविधियों की मोनीटरिंग करने के आदेश जारी किए गए है। जिसके तहत उनके द्वारा गत दिवस कोलारस विकासखंड के उप स्वास्थ्य केन्द्र डेहरवारा का निरीक्षण किया गया। जिसके पिछले दो माह से बंद होने की जानकारी प्राप्त हुई । इस उप स्वास्थ्य केन्द्र पर एएनएम व सीएचओ के पद रिक्त है। नजदीकी उप स्वास्थ्य केन्द्र के सीएचओ खुशवेन्द्र मिश्रा को इस उप स्वास्थ्य केन्द्र का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने बताया कि जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने जब विभागीय योजनाओं की जानकारी चाही तो कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के महत्वाकाक्षी कार्यक्रम आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य न के बाराबर हो रहा है। इस पर आशा कार्यकर्ताओं को बुलाया गया तो एक भी आशा कार्यकर्ता उपस्थित नही हुई। जबकि जिला अधिकारी एक घंटे से अधिक समय तक वहां मौजूद रहे। उप स्वास्थ्य केन्द्र के चबूतरे पर ग्राम वासी श्रीलाल पाल का सोयाबीन सूखते हुए मिला।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आशीष व्यास के प्रतिवेदन पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने जहां प्रभारी खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक शर्मा को पत्र लिखकर उप स्वास्थ्य केन्द्र की चाबी, रिकार्ड के संबंध में प्रतिवेदन दो दिवस में देने का आदेश जारी किया है वहीं प्रभरी कम्यूनिटी हेल्थ आफीसर खुशवेन्द्र मिश्रा को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी न करने के कारण लक्ष्य पूर्ति न होने व जिला स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सूचना भिजवाना के बाद भी उपस्थित न होने से विभागीय योजनाओं की पूर्ण समीक्षा न हो पाने के चलते आशा कार्यकर्ता प्रसंध्यया शर्मा, धनवंती पाल, कुसुम धाकड, कृष्णा धाकड को निष्क्रिय घोषित करने की कार्यवाही की गई।

डेहरवारा उप स्वास्थ्य केन्द्र दो माह से बंद: BMO को पत्र, CHO को नोटिस, आशा कार्यकर्ता निष्क्रिय घोषित / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कलेक्टर ने गांव में देखी चारपाई बुनाई की पारंपरिक कला, कारीगर का बढ़ाया हौसला / Shivpuri News
- सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, मोटर में हुआ सुधार, शहरवासियों को मिल सकेगा पानी / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी में स्वच्छता अभियान लगातार जारी, प्लास्टिक जब्ती, चालानी कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज / Shivpuri News
- ट्रैक्टर चोरी की वारदात नाकाम, गियर फंसने पर 100 मीटर दूर छोड़कर भागे चोर / Shivpuri News
- किसानों की 12 मांगों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन 7 मई को, पड़ोरा चौराहे पर प्रदर्शन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment