शिवपुरी: जिले में महिलाओं से शादी हेतु लगती है मण्डी एवं स्टॉम्प पेपर पर हो जाती है शादी। इस संबंध में गत दिनों विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर धड़ीचा प्रथा के सम्बंध में खबर वायरल हो रही है। शिवपुरी जिले में इस तरह की कोई भी कुप्रथा प्रचलन में नही हैं।
महिला एवं वाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र कुमार सुन्दरियाल ने बताया कि वायरल हो रही खबरों के सम्बंध में पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास, अशासकीय संस्थाओं एवं जन प्रतिनिधियों से जानकारी ली गई है। शिवपुरी जिले में इस प्रकार की कोई भी कुप्रथा प्रचलन में नही है, ना ही शिवपुरी जिले के थानों में इस कुप्रथा के सम्बंध में कोई प्रकरण पंजीबद्ध है।
सोशल मीडिया पर जो भ्रामक वीडियों प्रसारित किए जा रहे है वह निराधार है।
शिवपुरी में महिलाओं की लगती हैं मंडी, स्टाम्प पर हो जाती हैं शादी: धड़ीचा प्रथा जैसी कोई भी कुप्रथा प्रचलन में नहीं / Shivpuri News




