Press "Enter" to skip to content

गणक वृंदावन शर्मा खुदकुशी मामला : डीईओ अजय कटियार, बाबू प्रशांत गुप्ता, सचिन अग्रवाल व नरेंद्र सेंगर पर केस दर्ज | Shivpuri News

शिवपुरी। गणक वृंदावन शर्मा खुदकुशी मामले को लेकर पुलिस ने डीईओ अजय कटियार, बाबू प्रशांत गुप्ता, सचिन अग्रवाल व नरेंद्र सेंगर पर आत्महत्या उत्प्रेरण का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में टीआई देहात सुनील खेमरिया खुद फरियादी बने हैं। 
यह लिखा एफआईआर में
जो एफआईआर दर्ज की गई उसके अनुसार फरियादी देहात थाना प्रभारी सुनील खेमरिया ने बाया कि 27 जून को गुमशुदा वृंदावन शर्मा पुत्र मनीराम शर्मा घर से बांकड़े मंदिर जाने की कहकर निकले थे जो रात तक वापस नहीं आए तो फरियादिया सुमन शर्मा की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच सउनि बीएस जादौन ने की थी। अगले दिन गणक का शव बांकड़े के पास जंगलों में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना स्थल की जांच-पड़ताल करने पर एक चार पेज का सुसाइड नोट भी मिला जिसमें शिक्षा विभाग के डीईओ अजय कटियार, सचिन अग्रवाल, प्रशांत गुप्ता द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात कही गई है। मृत के लड़के को सुसाइड नोट दिखाकर पंचनामा तैयार किया गया जिसमें उसने स्वीकार किया कि सुसाइड नोट की हस्तलिपि उसके पिता वृंदावन शर्मा की है। जांच एवं सुसाइड नोट के आधार पर 306 का मामला घटित होना पाया गया। जिस पर अजय कटियार जिला शिक्षा अधिकारी, सचिन अग्रवाल, प्रशांत गुप्ता व नरेंद्र सेंगर के विरूद्ध आत्महत्या उत्प्रेरण का केस दर्ज किया गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!