शिवपुरी: जिले की करैरा थाना पुलिस ने अंधे कत्ल का पर्दाफास कर आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं.
बता दें की 9 अक्टूबर को अजबा बाई पत्नी रतन लोधी उम्र 55 साल निवासी ग्राम समोहा ने अपने पुत्र आनंद लोधी ग्राम समोहा की लाश हार के कुआँ में देखी. जिसपर से पुलिस ने मर्ग क्रमांक 83/24 धारा 194 बीएनएसएस पंजीबध्द कर जाँच मे लिया गया.
पुलिस ने मृतक आनंद लोधी की लाश को हार में बने कुआँ से निकलवाया. जिसकी कमर से पत्थर बंधा पाया. जिससे मृतक आनंद की हत्या होने का संदेह हुआ। मृतक आनंद की लाश को कुआँ से निकलवाया जाकर मृतक आनंद का पीएम कराया गया.
करैरा पुलिस ने मृतक के परिजन माँ ,भांजा ,भाई के बयान लिए. मृतक की पत्नी रेनू का रविन्द्र कुशवाह निवासी ग्राम समोहा से अबैध संबंध होना बताया गया. जिसके आधार पर मृतक की पत्नी रेनू लोधी, रविन्द्र कुशवाह से पूछताछ की तो मृतक की पत्नी रेनू ने अपने प्रेमी रविन्द्र कुशवाह निवासी ग्राम समोहा, रविन्द्र के साले रामबाबू कुशवाह निवासी ग्राम बनगवाँ द्वारा मृतक आनंद लोधी को दिनांक 6 अक्टूबर की रात घर से अपने साथ ले जाकर शराब पिलाकर तीनो ने मिलकर आनंद लोधी के सिर को पत्थर से कुचल कर हत्या कर कमर से 40 किलो का पत्थर बांधकर हार में बने कुआँ में फेंकना स्वीकार किया. जिसपर से अपराध क्रमांक 779/24 धारा 103,238,3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया.
19 अक्टूबर को आरोपी रविन्द्र कुशवाह, रामबाबू कुशवाह, रेनू लोधी को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया गया है. न्यायालय से आरोपीगणो को जेल भेजा गया है।.
इनकी रहीं सराहनीय भूमिका: करैरा थाना प्रभारी निरी0 विनोद छावई, उनि के.पी.शर्मा , उनि अंजली सिहं ,सउनि प्रवीण त्रिवेदी , प्रआर 796 प्रभावती लोधी , आर हरेन्द्र गुर्जर, आर राधेश्याम जादौन , आर सुरेन्द्र रावत सै. सुघर सिह की अहम भूमिका रहीं.






Be First to Comment