Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी बस स्टैंड पर 9 साल की बच्ची से रेप: फल लेने गए थे दादा-दादी, लौटने पर खून से सनी मिली मासूम; गुजरात से भितरवार जा रहा था परिवर / Shivpuri News

शिवपुरी के अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर शुक्रवार की रात एक 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। बच्ची अपने दादा-दादी के साथ अहमदाबाद से भितरवार के एक गांव जा रही थी। रात में सवारी वाहन न मिलने के चलते वह अपने दादा-दादी और 5 साल के छोटे भाई के साथ बस स्टैंड पर ही रुकी हुई थी। मामला सामने आने के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। इधर घायल मासूम का इलाज जिला अस्पताल में जारी हैं।

गुजरात से भितरवार जा रहा था परिवार

मासूम के दादा ने बताया कि उसका परिवार अहमदाबाद में मजदूरी का काम करता है। दीपावली मनाने वह अपने भितरवार क्षेत्र में अपने गांव अपनी पत्नी, पोते (5) और पोती (9) के साथ जा रहा था। उसके साथ शिवपुरी जिले का रहने वाला एक बुजुर्ग भी अहमदाबाद से साथ आया था। सभी शुक्रवार की शाम 7 बजे वह बस में सवार होकर शिवपुरी बस स्टैंड पर पहुंचे थे। रात होने के चलते उन्हें नरवर-भितरवार के लिए बस नहीं मिली थी। इसके चलते सभी बस स्टैंड के आखरी छोर पर कोटा बस स्टॉपेज के परिसर में आराम के लिए रुक गए थे। तब दोनों बच्चे ने खाना नहीं खाया तो वो फल खाना चाहते थे तो मैं पत्नी के साथ फल लेने बस स्टैंड से बाहर चले गए। इस दौरान वो जाग रही बच्ची को सोते बुजुर्ग और पोते के पास छोड़ गए थे।

खून से सनी मिली मासूम

मासूम के दादा के मुताबिक कुछ देर बाद जब हम दोनों लौटे तो बच्ची रोती हुई मिली, उसे खून निकल रहा था। बच्ची ने बताया उसे एक व्यक्ति ने डराया फिर और फिर उसके साथ गलत काम किया गया। इसके बाद वह भाग गया। इसके बाद दंपति बाद में बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंचे और यहां से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बता दें, दंपति के साथ आए बुजुर्ग को बहुत कम सुनाई देता है। इस वजह से वो बच्ची चीख नहीं सुन सका।

ऐसे पकड़ा आरोपी

इधर मासूम के साथ हैवानियत की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई थी। एसपी अमन सिंह राठौड़ ने रात में ही आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। वह बच्ची और परिजनों से मिलने रात में जिला अस्पताल भी पहुंचे। इधर कोतवाली पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। बच्ची के दादा के मुताबिक आरोपी ने घटना से पहले उससे बीड़ी मांगी थी और अपने आप को रावत समाज से जुड़ा हुआ बताते हुए उनके क्षेत्र के किसी रावत को अपना रिश्तेदार बताया था। साथ ही आरोपी ने अपना ठिकाना बस स्टैंड बताया था। पुलिस ने बच्ची के दादा की बयानों के आधार पर बस स्टैंड से कई लोगों को राउंडअप किया था, फिर उनसे पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया।


मजदूरी के पैसे लेने के लिए अहमदाबाद ही रुके थे पिता

बच्ची के दादा के अनुसार बच्ची की मां एक साल पहले उसके बेटे को छोड़कर चली गई थी। उसके बेटे और बहू को चार बच्चे है जिनमें से एक बेटा-बेटी बहू के पास और एक बेटा और बेटी मेरे बेटे के पास है। और ये सभी अहमदाबाद में मजदूरी करते है। फैक्ट्री प्रबंधन में इस बार मजदूरी के आधे पैसे रोक दिए गए थे, जिन्हें लेने के लिए बेटा वहीं रुक गया और बच्चे हमारे साथ गांव आ रहे थे।

बच्ची खतरे से बाहर, जिला अस्पताल में इलाज जारी

मासूम बच्ची को इलाज के लिए के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन बीएल यादव ने बताया हैं कि वो खतरे से बाहर हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी रोहित दुबे का कहना हैं मासूम के दुष्कर्म के मामले में आरोपी कृष्ण पाल रावत उर्फ टोंटा पर पॉक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया हैं। आरोपी बस स्टैंड पर ही कचरा उठाने और बसों की सफाई करने काम करता है।

रात में बस स्टैंड पर रहता हैं असामाजिक तत्वों जमावड़ा

शिवपुरी का बस स्टैंड होने को अंतरराज्यीय बस स्टैंड हैं लेकिन रात के समय यहां से बसों का संचालन बंद हो जाता हैं। रात में यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता हैं। यहां आकर लोग नशा करते हैं। यहां बस के परिसर की छतों पर शराब की खाली बोतल सहित नशे की सामग्री बिखरी हुई मिल जाती है। इसे लेकर अवैध पार्किंग सहित रात में बस स्टैंड पर होने वाली गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए शिकायत दर्ज कराई जा चुकी हैं। वहीं कई बस ऑपरेटर भी बस स्टैंड पर फैली अव्यवस्था सहित असामाजिक तत्वों से परेशान हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!