शिवपुरी: जिले भौंती थाना क्षेत्र के मठया गांव में खेत में कचड़ा फेंकने को लेकर चचेरे भाइयों के परिवार में झगड़ा हो गया। इस झगड़े हमला बोलते हुए एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक भाई का हाथ तोड़ दिया वहीँ कुल्हाड़ी से हमलाकर दूसरे भाई की नाक काट दी। दोनों भाइयों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। भौंती पुलिस ने दोनों पक्षों के पर क्रॉस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
जिला अस्पताल में उपचार करा रहे घायल कमलेश ने बताया कि बीते रोज वह अपने दो भाई सुरेश और मेवालाल कोली के साथ खेत पर मूंगफली की फसल निकालने का काम कर रहे थे। तभी चचेरे भाई परमेशवर उनके साथ दाताराम, किशनलाल और लवकुश ने हमारे खेत में अपने खेत का कचड़ा फेंकना शुरू कर दिया था। जब कचड़ा फेंकने से रोका तो चारों ने मिलकर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया था। चारों ने मिलकर हम तीनों की बेरहमी से मारपीट कर दी थी। इस मारपीट में उसका हाथ फ्रेक्चर हुआ हैं। वहीँ उसके एक भाई की कुल्हाड़ी से नाक काट दी। इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई गई हैं। इस मामले में भौंती थाना प्रभारी गीतेश शर्मा का कहना हैं कि पुलिस इस मामले में क्रॉस केस दर्ज किया हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।







Be First to Comment