Press "Enter" to skip to content

कलेक्टर ने 3 तहसीलदारों एवं CMO करैरा को दिया नोटिस, पढ़िए वजह / Shivpuri News

शिवपुरी: कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी द्वारा तहसीलदार खनियाधाना बदरवास एवं रन्नौद तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी करैरा के क्षेत्राधिकार अंतर्गत आवेदन समय-सीमा से बाहर होकर निराकरण के लिए लंबित होने से कारण बताओं नोटिस जारी किए गए हैं।
तहसीलदार खनियाधाना शिवम उपाध्याय , तहसीलदार बदरवास प्रदीप भार्गव,तहसीलदार रन्नोद अशोक सिंह राजपूत को इनके क्षेत्राधिकार अंतर्गत जन्म के 1 वर्ष के पश्चात पंजीयन के लिए अनुमति, मृत्यु के 1 वर्ष के पश्चात पंजीयन के लिए अनुमति एवं तहसील स्तरीय रिकॉर्ड रूम से अभिलेख प्रकोष्ठ में जमा भू- नक्शों एवं अन्य अभिलेखों की सत्य, राजस्व प्रकरणों, अभिलेखों प्रतिलिपि प्रदाय करने से संबंधित प्रकरण निराकरण के लिए लंबित है। 
नगर परिषद करेरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी पूरन सिंह कुशवाह के क्षेत्राधिकार अंतर्गत विवाह का पंजीयन तथा समाधान एक दिवस के कुल 9 प्रकरण समय-सीमा बाहर होकर निराकरण हेतु लंबित है।
लोक सेवा गारण्टी अधिनियम 2010 अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निराकरण समय-सीमा मे किया जाना होता है, बावजूद इसके आवेदन लंबित है। इस लापरवाही पर अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!