शिवपुरी: जिले के अटल सागर बांध के पास बने एमपीटी के नरवर रिसोर्ट के गार्डन में गुरुवार दोपहर एक आठ फीट लंबा अजगर को देखा गया। जिससे यहां रुके टूरिस्टों में दहशत देखी गई। रिसोर्ट के कर्मचारियों ने सर्प मित्र सलमान पठान को सूचना देकर बुलाया। सर्प मित्र ने अजगर का रेस्क्यू किया।
जानकारी के अनुसार, अटल सागर बांध के पास टूरिस्टों के लिए एमपीटी ने नरवर रिसोर्ट बनाया है। जिसे की बेंडर द्वारा संचालित किया जा रहा है। यहां घूमने टूरिस्ट भी पहुंचने लगे हैं। वहीं, गुरुवार दोपहर रिसोर्ट के गार्डन में एक 8 फीट लंबा अजगर को देखा गया था, जिसे देख लोग भयभीत हो गए थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सर्प मित्र सलमान पठान ने आठ फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू किया। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। अजगर के पकडे़ जाने के बाद टूरिस्टों उसे छूकर रोमांचित भी हुए। वहीं, स्नेक कैचर ने अजगर का रेस्क्यू कर उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।
नरवर रिसोर्ट में मिला 8 फीट लंबा अजगर: टूरिस्टों में दहशत, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा / Shivpuri News




