शिवपुरी में बुधवार को यातायात पुलिस ने हाईवे पर ब्लैक स्पॉट पिपरसमा चौराहा पर वाहन चेकिंग की गई। ब्लैक स्पॉट पिपरसमा चौराहा पर पिछले तीन वर्षों में 10 बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें 8 लोगों की मौत हो चुकी है। इस ब्लैक स्पॉट पर अधिकतर सड़क दुर्घटना तेज रफ्तार के चलते होती रहती हैं।
यातायात प्रभारी धनंजय शर्मा ने बताया कि बुधवार को पिपरसमा चौराहा चेकिंग लगाने का मुख्य उद्देश्य ब्लैक स्पॉट पर जाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना व नियमों का पालन करने की समझाइश भी देना था। आज ब्लैक स्पॉट पिपरसमा चौराहा पर इन्टरसेप्टर कार से वाहन चेकिंग के दौरान निर्धारित गति से अधिक तेज चलाने वाले 9 वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर 9000 रुपए समन शुल्क राशि अधिरोपित की गई।
चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि अपने वाहन को निर्धारित गति में ही चलाएं। वाहन चेकिंग के दौरान तेज गति से चलने वाले वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए संबंधित जिला परिवहन अधिकारी को भेजे जाएंगे।
26 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई
यातायात प्रभारी धनंजय शर्मा ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान दो वाहन चालक शराब के नशें में वाहन चलाते पाये गये थे जिसमें न्यायालय द्वारा ट्रक MP09HH4326 के चालक पर 10000 रुपए के जुर्माने से दण्डित किया गया है। वाहन चेकिंग के दौरान कुल 26 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही कर 15100 रुपए समन शुल्क राशि अधिरोपित की गई।

ब्लैक स्पॉट पिपरसमा चौराहा पर यातायात पुलिस ने इंटरसेप्टर वाहन से किया रफ्तार को चैक, शराब के नशे में मिले दो ड्राइवर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शराब के नशे में पिता ने छह साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, श्यामपुरा में दिल दहला देने वाली घटना / Shivpuri News
- परशुरामेश्वर महादेव मंदिर से दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक / Shivpuri News
- पिछोर में मूर्तियों को लेकर बढ़ा तनाव: अहिल्याबाई की प्रतिमा खंडित, अवंतीबाई की प्रतिमाएं स्थापित / Shivpuri News
- आईटीआई हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा लापता, प्रैक्टिकल देने निकली थी नंदनी / Shivpuri News
- बर्तन बेचने के बहाने घर में घुसी महिलाएं, नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी-जेवर ले जाने का आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment