Press "Enter" to skip to content

पंडरपुरी चाय पर मारपीट करने बाले 2 आरोपियों को देहात थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की देहात थाना पुलिस ने नीलगर चौराहे पर पंडरपुरी चाय की दुकान पर मारपीट करने वालों को गिरफ्तार किया.

बता दें की 12 अक्टूबर को विवेक जाटव पुत्र दिनेश जाटव निवासी कमलागंज घोसीपुरा शिवपुरी पंडरपुरी चाय की दुकान नीलगर चौराहा ने बताया था की आरोपी सौरभ परिहार एवं अन्य ने चाय की दुकान में आकर गाली गलौच मारपीट एवं तोडफोड करने की. जिसके बाद देहात थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 395/24 धारा 115(2), 296,324(4), 351 (3),3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध किया.  

देहात थाना प्रभारी रत्नेश यादव ने बताया की आज आरोपी सौरभ पुत्र कमलसिंह परिहार उम्र 30 साल, सोनू पुत्र कमलसिंह परिहार उम्र 22 साल निवासी नीलगर चौराहा पुरानी शिवपुरी द्वारा लडाई झगडा कर शांति भंग की जा रही है. जिस पर से उक्त दोनों आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया जाकर इस्तगासा क्रमांक 69/24 धारा 170,126,135 बीएनएसएस का कायम किया गया आरोपीगणों को एसडीएम न्यायालय शिवपुरी पेश किया जा रहा है।
इनकी रहीं सराहनीय भूमिका: निरीक्षक रत्नेश सिह यादव थाना प्रभारी देहात, प्रआर 180 हृदेश पाराशर प्रआर 201 सुनील भार्गव, आर. 811 वासुदेव, आर 129 राघवेन्द्र सिंह थाना देहात जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!