Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार भोलू में मारी टक्कर | Badarwas News

शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेेत्र के तहत शुक्रवार को शाम के समय फतेहपुर रोड पर एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार युवक में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस व 108 एम्बूलेंस मौके पर पहुंच गई और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। 
मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार भोलू पुत्र गुलाबसिंह निवासी कोलारस अपनी बाइक से पोहरी जा रहा था। जैसेे ही वह फतेहपुर रोेड पर पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही भाेलू बाइक सहित जमीन पर गिया और गंभीर चोटिल हो गया। घटना के बाद बोलेरो सवार मौके से भाग गए। वहीं आसपास से गुजर रहे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एम्बूलेंस को बुलाकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!