शिवपुरी: कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशन में सोमवार को तहसील बैराड़ अंतर्गत आने वाले ग्राम कालामढ़ एवं बैराड़ में तहसीलदार बैराड़ सहित अन्य प्रशासनिक अमले द्वारा शासकीय भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। इस भूमि का क्षेत्रफल लगभग 8.00 हैक्टेयर और कीमत लगभग एक करोड 70 लाख रुपये है।
पोहरी एसडीएम मोतीलाल अहिरवार ने बताया कि ग्राम कालामढ तहसील बैराड के शासकीय सर्वे नं. 898/3/3 भूमि पर अवैध अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही की गई। यह भूमि उद्योग विभाग को आवंटित की गई है। जिसमें लगभग 3.00 हैक्टेयर शासकीय भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 01 करोड़ 28 लाख रुपये है। इसी कम में ग्राम बैराड़ के शासकीय सर्वे नं0 2811 जो चारागाह (नजूल) में लगभग 5.00 है. शासकीय भूमि दर्ज है।इस भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 62 लाख 50 हजार रुपये है। उक्त दोनों ग्रामों का लगभग 8.00 है. कुल क्षेत्रफल एवं कुल कीमत लगभग एक करोड 70 लाख रुपये की शासकीय भूमि पर कुछ व्यक्तियों द्वारा बाउण्ड्रीवाल कर अतिक्रमण किया हुआ था, जिसे मुक्त कराया गया। उक्त कार्यवाही तहसीलदार बैराड़ दृगपाल सिंह बैस, नगर परिषद बैराड, पुलिस बल थाना बैराड, पटवारी, राजस्व निरीक्षक, ग्राम कोटवार के सहयोग से की गई।

बैराड़ में डेढ़ करोड़ से अधिक की शासकीय भूमि को कराया अवैध अतिक्रमण से मुक्त / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शराब के नशे में पिता ने छह साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, श्यामपुरा में दिल दहला देने वाली घटना / Shivpuri News
- परशुरामेश्वर महादेव मंदिर से दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक / Shivpuri News
- पिछोर में मूर्तियों को लेकर बढ़ा तनाव: अहिल्याबाई की प्रतिमा खंडित, अवंतीबाई की प्रतिमाएं स्थापित / Shivpuri News
- आईटीआई हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा लापता, प्रैक्टिकल देने निकली थी नंदनी / Shivpuri News
- बर्तन बेचने के बहाने घर में घुसी महिलाएं, नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी-जेवर ले जाने का आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment