शिवपुरी: जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र में खेत पर काम कर रहे ग्रामीण पर भालू ने हमला बोल दिया। परिजनों ने घायल ग्रामीण को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। भालू के हमले से ग्रामीण के सिर, हाथ-पैर पर गंभीर घाव हुए हैं।
घटना माधव नेशनल पार्क से सटे गांगुली गांव की है। इससे पहले 29 सितम्बर को गांगुली गांव में ही तेंदुए ने एक किसान पर हमला कर दिया था। किसान गंभीर रूप से घायल हो गया था।
गांगुली गांव के रहने वाले पप्पू गुर्जर ने बताया कि उसके पिता तेज सिंह गुर्जर रविवार की शाम गांव के बाहर खेत पर चारा काट रहे थे। तभी भालू ने उन पर हमला बोल दिया। पिता की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने भालू को खदेड़ा और पिता को बचाया। भालू के हमले से पिता गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शिवपुरी का गांगुली गांव माधव नेशनल पार्क की सीमा से सटा हुआ है। जंगल से निकलकर जानवर ग्रामीणों के खेतों तक पहुंच जाते है। 16 दिन के भीतर जानवरों के दो बार हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

खेत पर चारा काट रहे ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, जिला अस्पताल में भर्ती: नेशनल पार्क से सटे गांगुली गांव की घटना / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शराब के नशे में पिता ने छह साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, श्यामपुरा में दिल दहला देने वाली घटना / Shivpuri News
- परशुरामेश्वर महादेव मंदिर से दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक / Shivpuri News
- पिछोर में मूर्तियों को लेकर बढ़ा तनाव: अहिल्याबाई की प्रतिमा खंडित, अवंतीबाई की प्रतिमाएं स्थापित / Shivpuri News
- आईटीआई हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा लापता, प्रैक्टिकल देने निकली थी नंदनी / Shivpuri News
- बर्तन बेचने के बहाने घर में घुसी महिलाएं, नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी-जेवर ले जाने का आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment