शिवपुरी में नवरात्रि के 9 दिनों तक मां दुर्गा की उपासना का क्रम चला जिसमें नवमीं को शहर में स्थापित सभी पांडालों से मां की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। सईसपुरा क्षेत्र में स्थापित मां काली की प्रतिमा का शनिवार को दशहरे के दिन विसर्जन जुलूस निकाला गया। जिसमें विशाल जनसमूह उपस्थित रहा। चारों ओर काली- काली जय महाकाली के जयकारे गूंजते रहे। खटीक समाज द्वारा पिछले 8 सालों से मां काली की प्रतिमा को स्थापित किया जाता रहा है। जहां खटीक समाज के लोग 9 दिनों तक मां काली की सेवा पूजा करते हैं और 10वें दिन माता काली का विसर्जन जुलूस निकालते हैं।
खटीक समाज का मां काली विसर्जन समारोह शनिवार को सईसपुरा के गणपति मंदिर के दुर्गा पांडाल से शुरू हुआ। इस जुलूस में हजारों लोग शामिल हुए, जिसमें भक्त विशालकाय मां की प्रतिमा को कंधों पर रखकर निकले। सईसपुरा से शुरू हुआ जुलूस मीट मार्केट होते हुए कमलागंज आया। इसके बाद माधव चौक चौराहा, पुराना बस स्टेंड होते हुए दो बत्ती चौराहे पहुंचा। जहां गणेश कुंड में मां काली की प्रतिमा को काली काली जय माँ काली के जयकारों के साथ विसर्जित किया गया।

शिवपुरी में निकाला मां काली का विसर्जन जुलूस, हजारों की संख्या में लोग हुए इकट्ठे, कंधों पर सवार थी मां काली / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कलेक्टर ने गांव में देखी चारपाई बुनाई की पारंपरिक कला, कारीगर का बढ़ाया हौसला / Shivpuri News
- सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, मोटर में हुआ सुधार, शहरवासियों को मिल सकेगा पानी / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी में स्वच्छता अभियान लगातार जारी, प्लास्टिक जब्ती, चालानी कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज / Shivpuri News
- ट्रैक्टर चोरी की वारदात नाकाम, गियर फंसने पर 100 मीटर दूर छोड़कर भागे चोर / Shivpuri News
- किसानों की 12 मांगों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन 7 मई को, पड़ोरा चौराहे पर प्रदर्शन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment