शिवपुरी में शारदीय नवरात्रा के आखरी दिन नवमी को शुक्रवार की रात्रि माता की मूर्तियों को विसर्जन के लिए डोल-डीजे के साथ ले जाया गया हैं। माता की झांकिया विसर्जन के माधव चौक चौराहे से होकर डीजे के साथ निकली। इस दौरान रातभर युवा डीजे पर बजते भजनों पर थिरकते रहे। माता विसर्जन का सिलसिला सुबह चार बजे तक चलता रहा। इस दौरान माधव चौक पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
बता दें कि शारदीय नवरात्र महोत्सव का समापन नवमी शुक्रवार को कन्या भोज के साथ हुआ माता के पांडालों में हवन पूजन होने के बाद देवी मां की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए दिन भर लोग तैयारी में जुटे रहे। वहीं शहर के छोटे पांडाल में माता के विसर्जन का सिलसिला दोपहर से शाम तक लग रहा। शुक्रवार की रात से माता की बड़ी प्रतिमाओं की झांकियां शहर के मुख्य चौक चौराहों से होकर गुजरी इस दौरान रात भर लोग डीजे पर बजते माता के भजनों पर रखते हुए देखे गए।
इधर शहर के माधव चौक पर श्री नवदुर्गा सांस्कृतिक समारोह मण्डल द्वारा बड़ा मंच लगाकर कार्यक्रम आयोजित किया था। यहां समिति द्वारा सोलो डांस, ग्रुप डांस, सुन्दर विमान, सुन्दर मूर्ति, आकर्षक पांडाल और बैंड की प्रतियोगिताएं आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया। रात्रि में ही माता की मूर्ति को विसर्जन के लिए गणेश कुंड सहित सुरवाया तालाब और अमोला पुल पर ले जाया गया इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
नवमीं की रात माता की मूर्तियों को विसर्जन: हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़, भजनों पर रातभर थिरके युवा, कई कार्यक्रम हुए आयोजित / Shivpuri News




