Press "Enter" to skip to content

10वीं के नतीजेे घाोषित, स्टेट मैरिट सूची मेें जिले के 8 विद्यार्थियों ने पाया स्थान | Shivpuri News

शिवपुरी। एमपी बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट आज घोषित हो गया। नतीजे दोपहर 12 बजे आए। नतीजे एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आए। घोषित हुई स्टेट लेबल की मैरिट सूची में जिले के 8 विद्यार्थियों ने अपना स्थान बनाया। 12वीं के नतीजे की तारीख भी जल्द घोषित की जाएगी। 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन भी जल्द समाप्त होने वाला है।  
इन्होंने बनाया स्टेट लेबल की सूची में अपना स्थान
मप्र की 10वीं बोर्ड की स्टेट लेबल की मैरिट सूची में भौंती की रहनेे वाली प्रकृति गुप्ता पुत्री रमाकांत ने नंदनी नेे 400 में से 397 अंक हासिल कर छठवां स्थान पाया। प्रकृति शााउमावि भौंती की छात्रा हैं। 
सांतवेे नंबर पर मुस्कान पुत्री राजेेंद्र गुप्ता नवीन एकेडमी हाईस्कूल दिनारा रहीं, इन्होंने 300 में से 297 अंक हासिल किए। सूची मेें आठवा स्थान सोनू पुत्र सुरेश यादव सरस्वती विद्यापीठ उमावि फतेेहपुर ने हासिल किया। साेेनू ने 400 में से 395 अंक हासिल कर आठवां स्थान हासिल किया। इसी तरह धमेन्द्र मांझी पुत्र गोपाल मांझी शााउमावि बदरवास ने 400 में सेे 395 अंक हासिल कर आठवां स्थान प्राप्त किया। 9वें स्थान पर पिछोरे की शिवांगी पुत्री कमलेश गुप्ता शा. मॉडल उमावि पिछोेर रहीं। इन्होंने 300 में से 296 अंक हासिल कर यह स्थान हासिल किया। वहीं 9 वें नंबर पर वंशिता अग्रवाल पुत्र रामेश्वर दयाल अग्रवाल चाणक्य एकेडमिक पब्लिक हाईस्कूल एप्रोच रोड कोलारस ने 300 में से 296 अंक हासिल कर सूची मेें नवां स्थान पाया। 10वें स्थान पर प्रियांशु जाटव पुत्र बृजेश जाटव शिक्षा भारती बाल निकेतन उमावि शिवपुरी रहेे। इन्होंने 300 में से 394 अंक हासिल कर यह स्थान प्राप्त किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!