,

जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर एसपी ने किया शस्त्र पूजन, प्रभारी मंत्री ने जिले वासियों को दी दशहरे की शुभकामनाएं / Shivpuri News

शिवपुरी जिला मुख्यालय पर दशहरा पर्व के अवसर पर प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एसपी अमन सिंह राठौड़ और कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी सहित कई जन प्रतिनिधियों ने साथ मिलकर शस्त्र पूजन किया। बता दें कि हर साल दशहरा के पर्व पर घर घर शस्त्र पूजे जाते हैं। उसी तरह शस्त्र पूजन की सालों पुरानी परंपरा का निर्वहन पुलिस महकमा भी करता हुआ आ रहा है।

जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 9 बजे शिवपुरी प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर एसपी अमन सिंह राठौड़ और कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधी पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार पहुंचे। जहां सबसे पहले मां दुर्गा के सामने शस्त्र पूजन की प्रक्रिया शुरू की गई और फिर हवन किया गया।
परंपरा के तहत कूमड़ा की बली दी गई। पूजन प्रक्रिया के आखिरी में आरती कर वाहन पूजन भी किया गया। इस दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। दशहरा के मौके पर प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने जिलेवासियों को बधाईयां भी दी हैं।