Press "Enter" to skip to content

PUBG पर हुआ प्यार फिर हुई शादी 4 माह बाद युवक ने खाया जहर और युवती ने लगाई फांसी दोनों की मौत मामला संदिग्ध / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर खनियांधाना से आ रही है. जहां पर खनियांधाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम चमरौआ में एक नव विवाहता जोड़े ने जीवन लीला समाप्त कर ली है. 

आपको बता दें कि विनोद जाटव उम्र 28 बर्ष निवासी ग्राम चमरौआ का पब्जी गेम खेलने का सौकीन था पब्जी खेलने के दौरान दिल्ली निवासी की एक युवती अंजली कुशवाह उम्र 24 वर्ष से दोस्ती हो गई और दोस्ती प्यार में बदल गई फिर युवक दिल्ली पढ़ाई करने चला गया जहाँ आए दिन दोनों की मुलाकातें होने लगीं फिर युवती ने युवक पर शादी का दवाब बनाया तब युबक ने अपने घर बालों को ये बात बताई तो पहले तो परिजनों ने पहले तो विरोध किया फिर दोनों की ख़ुशी के आगे झुक गए और दोनों की शादी करा दी शादी को अभी महज चार महीने ही बीते थे की आज रात्रि अचानक दोनों नव विवाहित जोड़े ने आत्महत्या करके अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली आज सुबह 8 बजे तक कमरे के गेट नहीं खुला तो परिजनों ने गेट के ऊपर बने रोशनदान से अंदर झांक कर देखा तो युवती फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी और युवक जमीन पर डाला हुआ था जिसकी सूचना तत्काल खनियांधाना थाना को दी गई इसके बाद खनियांधाना थाना पुलिस तथा खनियांधाना तहसीलदार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया और दोनों सबों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा बनवाकर पीएम के लिए भेज दिया गया है खनियांधाना थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया और कमरे के सीन को देख कर ऐसा लग रहा है कि मृत्यु के पूर्व दंपति में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ हो और फिर युवक ने जहर खाया और युवती ने पंखे पर फंदा लगा कर फांसी लगाई है जिससे दोनों की मौत हो गई है क्योंकि कमरे में एक मोबाईल फोन टूटा हुआ पड़ा था साथ ही कुछ सामान पड़ा हुआ था और दोनों के हांथों पर मेहंदी से एक ही हैंडराइटिंग में दोनों के नाम लिखे हुए थे और युवती की सिन्दूर से ताजी मांग भरी हुई थी फिलहाल मर्ग कायम करके पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोनों का पीएम करा कर दोनों शव परिजनों को सौंप दिए है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!