शिवपुरी: जिले में गुरुवार को सोयाबीन की फसल निकालते समय एक मजदूर की थ्रेशर में फंसने से मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मजदूर के शरीर का टुकड़ों में बंट गया। मामला खेरी कमलाखेड़ी गांव का है।
जानकारी के अनुसार, मुकेश (45) पुत्र प्रहलाद धाकड़ गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे अपने खेत में कटी रखी सोयाबीन की फसल की बड़ी थ्रेशर से थ्रेशिंग कर रहा था। इसी दौरान थ्रेशर में गीली सोयाबीन फंस गई, जिससे थ्रेशर का पंखा रुक गया था।
बताया गया कि मुकेश अपने हाथ से थ्रेशर में फंसी सोयाबीन को निकाल रहा था। इसी दौरान थ्रेशर का पंखा चल गया। इसके बाद थ्रेशर ने मुकेश को हाथ सहित पूरे शरीर को भीतर खींच लिया, जिससे उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। बाद में ग्रामीणों ने थ्रेशर को खोल कर शरीर के टुकड़ों को बाहर निकाला। मुकेश की दर्दनाक मौत से गांव में शोक की लहर है।

थ्रेशर में फंसने से युवक की दर्दनाक मौत: शरीर के हुए टुकड़े, सोयाबीन को निकालते समय हुआ हादसा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नियमितीकरण व वेतन विसंगति सहित मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी महासंघ ने आंदोलन का ऐलान / Shivpuri News
- करैरा में EOW की बड़ी कार्रवाई: ₹20 हजार की रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार, JE मुख्य आरोपी / Shivpuri News
- गलत शिकायतों से मेले में बाधा डालने की कोशिश, आयोजक ने कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News
- दिल्ली में युवक की हत्या के विरोध में शिवपुरी में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- घर में घुसे चोर, पीछा करने पर पिता-पुत्र पर पथराव; चार बाइक छोड़कर फरार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment