,

किड्स गार्डन स्कूल के नौनिहालो की गरबा प्रस्तुती को देखकर मंत्रमुग्ध हुए दर्शक / Shivpuri News

शिवपुरी: गत रात्रि ,मानव वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गांधी पार्क मे आयोजित गरबा प्रतियोगिता में शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों किड्स गार्डन, सेंट वेनेडिक्ड,  हैप्पी डेज, ईस्टर्न हाइट एवं अन्य ने भाग लिया. इस रंगारंग गरबा डांडिया प्रतियोगिता में किड्स गार्डन स्कूल के प्रतिभागियो ने गरबा के वास्तविक रुप को सरोकार करते हुए बहुत ही उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया द्वितीय पुरस्कार सेंट वेनेडिक्ड स्कूल के छात्रों को मिला । कार्यक्रम के प्रारंभ में मानव वेलफेयर सोसाइटी के मुकेश जैन, संतोष शिवहरे, सतीश शर्मा, राजेश ठाकुर ने भारतीय संस्कृति और गरबा डांडिया के महत्व पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम के निर्णायक मंडल श्रीमति दीपा शर्मा, श्रीमति कामना सक्सेना, श्रीमति साधना भदौरिया ने किड्स गार्डन स्कूल की प्रस्तुति को अद्भुत बताया. समाज सेवी राजेंद्र राठौर, विवेक श्रीवास्तव प्राचार्य एक्सीलेंस स्कूल एवं समाज सेवी पंकज जैन ने विजेता स्कूलों के प्रतिभागियों को पुरुस्कार प्रदान किया.