Press "Enter" to skip to content

दुर्गा विसर्जन समारोह 11 अक्टूबर को माधव चौक पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन / Shivpuri News

शिवपुरी: गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि के पावन अवसर पर 11 अक्टूबर शुक्रवार को शिवपुरी टॉकीज के आगे माधव चौक पर भव्य मंच बनाकर विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन श्री नवदुर्गा सांस्कृतिक समारोह मण्डल द्वारा शाम 7 बजे से किया जायेगा.

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था अध्यक्ष तरूण अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक संदीप वशिष्ठ (एड.) एवं सचिव अरूण शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिनमें जूनियर बच्चों (10 वर्ष तक) के लिये सोलो डांस प्रतियोगिता, सीनियर बच्चों (10 वर्ष से बड़े) के लिये सोलो डांस प्रतियोगिता एवं ग्रुप डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही सुंदर मूर्ति प्रतियोगिता, सुंदर विमान प्रतियोगिता, आकर्षक बैण्ड प्रतियोगिता, आकर्षक पाण्डाल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

प्रतियोगियों का निःशुल्क पंजीयन अग्रवाल पेट्रोल पम्प गुना नाका, श्रीराम सर्जिकल धर्मशाला रोड, आरोग्य श्री क्लीनिक होटल सोन चिरैया से आगे, अग्रवाल ऑनलाईन सेन्टर, पानी की टंकी, फिजीकल रोड शिवपुरी के यहां किया जायेगा । कृपया अपना पंजीयन करा लें। अधिक जानकारी के लिये वरूण राजौरिया मो.नं. 8770661855 एवं हर्षित मंगल मो.नं. 9039974347 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
इस वर्ष भी मंच पर बाहर के कलाकारों द्वारा शानदार लाइव झांकियों का प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केन्द्र है। कृपया इसे देखने अवश्य आयें।
धर्मप्रेमी जनता से निवेदन है कि इस अवसर पर आने वाले माँ दुर्गा के भक्तों के लिये अधिक से अधिक स्टॉल लगाकर प्रसाद का वितरण करें तथा 11 अक्टूबर शुक्रवार को माधव चौक पर कार्यक्रम का आनंद लेने अवश्य आयें।
तरुण अग्रवाल अध्यक्ष, एडवोकेट संदीप वशिष्ठ कार्यक्रम संयोजक, डॉ. राजेन्द्र गुप्ता स्वागत अध्यक्ष, अनुज भटनागर सह स्वागत अध्यक्ष, रामलखन मुढ़ौतिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वरूण राजौरिया उपाध्यक्ष, अरूण शर्मा सचिव, हर्षित मंगल सह सचिव, हृदेश गोयल कोषाध्यक्ष, रवि पाराशर सह कोषाध्यक्ष, राजेश गोयल सांस्कृतिक संयोजक, संकेत शुक्ला (हर्ष) मंच प्रभारी विकास दण्डौतिया, राजू ग्वाल, मणिकांत शर्मा, महिला कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती श्वेता अग्रवाल, संगम अग्रवाल, दीपा बंसल, रेनू सिंघल, प्रीति बंसल एवं मणिका शर्मा ( मीडिया प्रभारी) आदि समस्त सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!