Press "Enter" to skip to content

सांसद संध्या राय की सासु मां का निधन: लंबे समय से बीमारी थीं, आज शाम शिवपुरी में होगा अंतिम संस्कार / Shivpuri News

शिवपुरी: भिंड-दतिया लोकसभा क्षेत्र की सांसद संध्या राय की सासु मां प्रेमलता बाई (उम्र 80) का आज(गुरुवार) निधन हो गया है। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए निज निवास शिवपुरी स्थित अंबेडकर कॉलोनी रखा गया। शाम पांच बजे अंतिम यात्रा निकलेगी। उनके पति और रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर केएल राय मुखाग्नि देंगे।

सांसद संध्या राय ने यह जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी। पार्टी के कई पदाधिकारी भिंड जिले से शिवपुरी के लिए रवाना हो गए। बता दें कि सांसद की सासु मां कुछ समय से बीमार चल रही थीं। पिछले दिनों वे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती भी रहीं। प्रेमलता बाई के दो बेटे और दो बेटियां हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!