शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे में ब्लॉक शिक्षा केंद्र के भवन का एक हिस्सा बुधवार की शाम भरभरा कर गिर गया। इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुई हैं। बता दें पिछले कुछ महीनों में शिक्षा विभाग के स्कूलों के भवन गिरने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जिले के कई स्कूल जर्जर भवनों में संचालित हो रहे हैं। हाल ही में नरवर के स्कूल की छत के लेंटर गिरने से एक छात्रा घायल हो गई थी।
जानकारी के मुताबिक ब्लॉक शिक्षा केंद्र के भवन के दो कमरे बुधवार की शाम ऑफिस बंद होने के बाद गिरे, ऐसे में अगर यह घटना ऑफिस के समय होती तो ऑफिस में मौजूद कर्मचारी चपेट में आकर घायल भी हो सकते थे।
बताया गया है ब्लॉक शिक्षा केंद्र का ऑफिस वर्षों पुराना है जो जर्जर हाल में था। माना जा रहा है कि इस बार हुई बारिश के चलते भवन में नमी बैठ गई थी। इसके चलते भवन का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया।
कोलारस के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राहुल भार्गव का कहना हैं कि भवन वर्षों पुराना था। भवन का एक हॉल और एक कमरा ढह गया हैं, जिसमें रखी सामग्री और दस्तावेज सुरक्षित हैं।

ब्लॉक शिक्षा केंद्र के भवन का हिस्सा भरभरा कर गिरा: ऑफिस बंद होने के कुछ देर बाद हुआ हादसा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शराब के नशे में पिता ने छह साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, श्यामपुरा में दिल दहला देने वाली घटना / Shivpuri News
- परशुरामेश्वर महादेव मंदिर से दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक / Shivpuri News
- पिछोर में मूर्तियों को लेकर बढ़ा तनाव: अहिल्याबाई की प्रतिमा खंडित, अवंतीबाई की प्रतिमाएं स्थापित / Shivpuri News
- आईटीआई हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा लापता, प्रैक्टिकल देने निकली थी नंदनी / Shivpuri News
- बर्तन बेचने के बहाने घर में घुसी महिलाएं, नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी-जेवर ले जाने का आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment