शिवपुरी के अमोला थाना क्षेत्र का एक 40 वर्षीय युवक 14 साल की नाबालिग को बहलाफुसला कर पंजाब के अमृतसर ले गया था और उसके साथ गलत काम किया था। मां की शिकायत पर कुछ दिनों में पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर लिया था, लेकिन आरोपी फरार था। आज (बुधवार) आरोपी को दतिया से गिरफ्तार कर लिया गया है।
नाबालिग ने पुलिस को बताया था कि आरोपी उसे पंजाब के अमृतसर ले गया था। वहां किराए का कमरा लेकर साथ में रखा था।
अमोला थाना प्रभारी राज सिंह चाहर के अनुसार, 7 अगस्त को एक महिला ने शिकायत की थी कि उसकी बेटी को सुनील वंशकार नाम का युवक बहलाफुसला ले गया है। खोजबीन कर 25 अगस्त को पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर लिया। लेकिन आरोपी फरार था। रेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित रेप की धाराओं का इजाफा भी FIR में कर दिया था। उसे जेल भेज दिया गया है।

अमृतसर ले जाकर नाबालिग से रेप करने वाला गिरफ्तार: दतिया से पकड़ा, भेजा जेल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- जनगणना कार्य पर जा रहे शिक्षक का सड़क हादसा, ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत / Shivpuri News
- कलेक्टर ने गांव में देखी चारपाई बुनाई की पारंपरिक कला, कारीगर का बढ़ाया हौसला / Shivpuri News
- सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, मोटर में हुआ सुधार, शहरवासियों को मिल सकेगा पानी / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी में स्वच्छता अभियान लगातार जारी, प्लास्टिक जब्ती, चालानी कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज / Shivpuri News
- ट्रैक्टर चोरी की वारदात नाकाम, गियर फंसने पर 100 मीटर दूर छोड़कर भागे चोर / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment