Press "Enter" to skip to content

जमीनी विवाद में माँ और बेटे को मौत के घाट उतारने बाले आरोपी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: जमीन बेचने से नाराज छोटे बेटे ने अपनी 110 साल की मां और 70 साल के बड़े भाई की हत्या कर दी थी। छोटा भाई जब बुजुर्ग मां को पीट रहा था ताे बड़ा भाई बचाने आया। इस पर उसने बड़े भाई पर भी फावड़े से हमला कर दिया। घटना सोमवार की सुबह 7 बजे घिलोंदरा गांव की थी  पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर फरार बेटे की तलाश शुरू कर दी थी. आज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं.

बता दें की मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम घिलोंदरा निवासी दिलीप कौर उम्र 110 साल और दर्शन उम्र 70 साल की राजा उम्र 50 साल ने सोमवार की सुबह 7 बजे फावड़े से हमला कर हत्या कर दी थी. बताया जा रहा है कि बड़े भाई दर्शनसिंह के नाम करीब 18 बीघा जमीन थी। शराब के आदी दर्शन ने करीब 16 बीघा जमीन बेच दी। अब सिर्फ 2 बीघा जमीन बची है। इससे राजा नाराज चल रहा था। इसी बात पर सोमवार को सुबह वह मां से झगड़ा करने लगा। मां को बचाने दर्शन आया तो राजा ने फावड़े से दोनों पर हमला कर दिया था जिसके बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी. 24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी राजा कों मक्के के खेत से गिरफ्तार कर लिया हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!