Press "Enter" to skip to content

पुरानी पेंशन लागू करने प्रधानमंत्री को लिखे पोस्टकार्ड 1200 से अधिक कर्मचारी ने लिखे पोस्टकार्ड | Shivpuri News

शिवपुरी। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली योजना संगठन के आह्वान व राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली योजना संगठन के बेनर तले जिला शिवपुरी के 1200 से अधिक शहर सहित जिलेभर के  अधिकारी कर्मचारियों ने पोस्ट कार्ड अभियान चलाया गया जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री से पुरानी पेंशन शीघ्र लागू करने की मांग की गई। 
संगठन से मिली जानकारी के मुताबिक 
प्रदेश के कर्मचारियों पर वर्तमान में लागू एनपीएस कर्मचारीयों के भविष्य के लिए पूरी तरह से असुरक्षित होकर पूरी तरह बाज़ार बाद पर निर्भर है । जिसके चलते यह कर्मचारियों के साथ बुढ़ापे का सहारा न होकर उनके भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। यही कारण है कि प्रदेश का कर्मचारी अधिकारीयों के भविष्य को देखते हुए उनकी बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन लागू किया जाना चाहिए। जिससे वह सेवानिवृत्त होकर बांकी जिंदगी आसानी से काट सके। पोस्ट कार्ड अभियान के दौरान प्रदेशाध्यक्ष महिला मोर्चा वंदना शर्मा प्रदेश सचिव धर्मेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष तारिक सिद्दीकी जिला कार्य वाहक अध्यक्ष मनोज शर्मा जिला सयोंजक महिला मोर्चा रेहाना सिद्दीकी, कार्यवाहक अध्यक्ष सपना चौहान जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा वंदना श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अनिल मलावरिया भाई ब्रज किशोर उपाध्याय ,  मुकेश आचार्य, मनोज अवस्थी, लक्ष्मण बाथम, जावेद अली , टीसा ओमान, रेणू विजयकर, जिंसी जोसफ  सहित बड़ी संख्या में शासकीय कर्मचारियों ने पोस्ट कार्ड अभियान में भाग लिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!