,

पोहरी खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने लगाया जाम, पुलिस की मौजूदगी में होगी खाद वितरण / Shivpuri News

शिवपुरीव पोहरी अनुभाग में डीएपी खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने सोमवार सुबह 10 बजे तहसील कार्यालय के बाहर जाम लगा दिया. जहाँ करीब आधा घण्टे तक सड़क के दोनों ओर जाम लगता रहा. जिसकी सूचना के बाद तत्काल पोहरी थाना प्रभारी रजनी सिंह चौहान, उपनिरीक्षक रामेश्वर शर्मा मौके पर पहुँचे ओर किसानों को समझाईस देकर जाम हटाया गया. वहीँ पुलिस की मौजूदगी में टोकन वितरण शुरू कराए गए. जिसमें प्रति दिन 100 किसानों को टोकन दिए जाएंगे. जिसे खाध वितरण में किसानों को कोई परेशानी न हो.