शिवपुरी के दिनारा थाना क्षेत्र के एक होटल पर पार्टी कर रहे दतिया जिले के रहने वाले युवक में तीन युवकों ने आकर गोली मार दी। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
दतिया जिले के जिगना थाना क्षेत्र के वगेधरी के रहने वाले तारा सिंह यादव पुत्र भगवान सिंह यादव ने बताया कि गुरुवार की रात वह अपने तीन दोस्तों के साथ रविन्द्र, बबलू और मोहित के साथ दिनारा थाना क्षेत्र के एक होटल पर पार्टी करने पहुंचे थे। यहां उससे पुरानी रंजिश रखने वाले विशाल यादव, मुन्ना यादव और ब्रह्मा यादव ने मौके पर आकर फायर कर दिया था और मौके से फरार हो गए थे।
दिनारा थाना प्रभारी विनोद भार्गव का कहना हैं कि तारा सिंह और उसके कुछ साथी एकांत में बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों के द्वारा फायर किया गया हैं। तारा सिंह के पैर में छर्रे लगे हैं। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी हैं.

शराब पार्टी कर रहे युवक पर पुरानी रंजिश को लेकर किया फायर, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- नियमितीकरण व वेतन विसंगति सहित मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी महासंघ ने आंदोलन का ऐलान / Shivpuri News
- करैरा में EOW की बड़ी कार्रवाई: ₹20 हजार की रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार, JE मुख्य आरोपी / Shivpuri News
- गलत शिकायतों से मेले में बाधा डालने की कोशिश, आयोजक ने कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News
- दिल्ली में युवक की हत्या के विरोध में शिवपुरी में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- घर में घुसे चोर, पीछा करने पर पिता-पुत्र पर पथराव; चार बाइक छोड़कर फरार / Shivpuri News





Be First to Comment