Press "Enter" to skip to content

अधिक रुपए कमाने का लालच देकर लगवा रहा था सट्टा, पुलिस ने पकड़ा | Shivpuri News

शिवपुरी। करैरा थाना पुलिस ने काजी ताल के पास से एक सटोरिए को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपित लोगों को अधिक रुपए कमाने का लालच देकर सट्टा लगवा रहा था। पुलिस ने आरोेपित को गिरफ्तार कर नकदी व सट्टा पर्ची बरामद कर केस दर्ज कर लिया है। 
आसिफ उर्फ रानू पुत्र अमजद खान निवासी काजी ताल करैरा लोगों को जल्दी पैसा कमाने का लालच देेकर सट्टा लगवा रहा था। मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो उन्होंने जांच-पड़ताल की तो मामला सही पाया गया। जिस पर पुलिस ने 4 जुलाई को दोपहर के समय आसिर्फ उर्फ रानू को सट्टा लगाते हुए काजी ताल करैरा के पास से पकड़ा। युवक की तलाशी लेने पर पुलिस को 1505 रुपए नकद व सट्टी की पर्ची बरामद हुई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!