शिवपुरी: शिवपुरी पोहरी रोड पर स्थित नवीन बस स्टेण्ड शिवपुरी के परिसर में कण्डम बसों के कारण गंदगी और अव्यवस्था फैलने के कारण बसों कों हटाने की मांग बस स्टेण्ड ठेकेदार ने की हैं.
जानकारी के अनुसार ठेकेदार जयसिंह रावत ने बताया की हमेशा बस स्टेण्ड के सौंदर्यीकरण और व्यवस्थाओं को सुधारने का काम किया जाता हैं. बस स्टेण्ड से ग्वालियर कोटा की ओर चलने वाली बसों के लगने के स्थान पर कुछ प्रभावशाली बस ऑपरेटरों ने अपनी कण्डम बसों को बीच परिसर में स्थाई रूप से अवैध कब्जा करके रखा हुआ है. जिस कारण परिसर में उन बसों के नीचे कचरे के ढेर लगे हुए हैं। इस कारण इस जगह पर सफाई आदि कार्य नहीं हो पा रहे है। लोगों को कई बार बसें उठाने के लिए मौखिक रूप से कहा गया. लेकिन यह लोग जबरन ही जगह पर कब्जा किए हुए हैं। साथ ही कुछ असमाजिक तत्वों के द्वारा यात्री प्रतीक्षालय के लिए बने कमरों और हॉल आदि पर अवैध रूप से कब्जा कर स्वयं का ताला लगाकर रात्रि के समय अनैतिक कार्य किए जाते हैं। जिससे आने जाने वाले यात्रियों में भय का वातावरण निर्मित हो रहा है। और शिवपुरी की छवि धूमिल हो रही है. जल्द ही मुख्य नगरपालिका अधिकारी और यातायात प्रभारी से समस्या का निराकरण करने की मांग ठेकेदार ने की हैं.

शिवपुरी बस स्टेण्ड पर दबंगो का कब्ज़ा: हाल एवं प्रतीक्षालय पर डाला ताला, स्थाई रूप से कण्डम बसों कों किया परमानेंट खड़ा, सुंदरता को लगा ग्रहण / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के सईसपुरा मीट मार्केट में पड़ोसियों के बीच विवाद, चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल / Shivpuri News
- संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप: सुनवाई नहीं होने पर महिला ने लगाई सीएम हेल्पलाइन, अब शिकायत वापस लेने का दबाव / Shivpuri News
- शादी में शामिल होने आई महिला के जेवर और नकदी लेकर रिश्तेदार फरार, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 40 वर्षीय महिला को रौंदा, मौके पर मौत / Shivpuri News
- सेवा का ‘शीतल’ जज्बा: प्याऊ के साथ शुरू हुई बेजुबानों की फिक्र, अग्रवाल महिला संगठन की शानदार पहल! / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment