Press "Enter" to skip to content

अहीर मोहल्ला के टोंटा चौहान व वीरू चौहान 2 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार | Shivpuri News

शिवपुरी। देेहात थाना पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितोें के पास से 2 लाख की स्मैक बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपित पर कोतवाली में भी प्रकरण दर्ज हैं।
देहात थाना प्रभारी सुनील खैमरिया ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि गुना तरफ से दो युवक स्मैक लेेकर शिवपुरी की ओर आ रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टीम का गठन किया जिसमें राजीव दुबे, एएसआई बजरंग जादौन, आरक्षक राहुल, हरिकृष्ण, राजीव छारी, विनय कुमार, सुमित शामिल थे। टीम द्वारा गुना नाके पर चैकिंग लगाई दी। जहां दो युवक बाइक से आते हुए दिखे जिनका हुलिया मुखबिर द्वारा बताए गए आरोपितों जैसा था। पुलिस ने बाइक चालकों को रोका तो वह बाइक लेकर भागने लगे। जिस पर पुलिस ने आरोपितों का पीछा कर उन्हें गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपितोें ने अपना नाम दीपक उर्फ टोंटा पुत्र हरिसिंह चौेहान निवासी अहीर मोहल्ला शिवपुरी एवं रोहित पुत्र वीरू चौहान निवासी अहीद मोहल्ला बताया। तलाशी लेने पर आरोेपितोें के पास से 20 ग्राम स्मैक कीमत 2 लाख रुपए जब्त की गई। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरेापितों में एक आरोपित दीपक उर्फ टोंटा पूर्व में भी स्मैक तस्करी के मामले में पकड़ा गया था।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!