शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के गोहरी गांव में उफान मारते रपटे को पार करते समय एक बाइक सवार पानी के तेज बहाव में बह गया था। युवक शव आज (सोमवार) सुबह रपटे के नीचे बाइक के नीचे दबा मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम कराया है।
जानकारी के मुताबिक, कोलारस थाना क्षेत्र के गुड़ा गांव का रहने वाला 32 साल का माखन यादव पुत्र रामजीलाल यादव तेंदुआ थाना क्षेत्र के कडेसरा गांव के रहने वाले साले हरज्ञान यादव और उसकी पत्नी शीला के साथ शनिवार को राजस्थान के मोहनपुर किसी रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होने बाइक पर सवार होकर गया था। वापसी में ससुराल कडेसरा आते समय रास्ते में पड़ने वाली गोहरी गांव में रात आठ बजे के लगभग रपटे को पार करते वक्त वह बाइक समेत बह गया था।
बता दें जब माखन रपटे के ऊपर बहते पानी से बाइक को पार कर रहा था। उस वक्त उसका साला और सरेज रपटे के एक छोर पर खड़े होकर देख रहे थे।
रोकने पर भी नहीं माना था बाइक सवार
जानकारी के मुताबिक, गोहरी तालाब की छरार से निकला पानी तेज रफ़्तार से गोहरी गांव के रपटे के ऊपर से बह रहा था। तभी ससुराल जाते वक्त रास्ते में पड़े गोहरी गांव में उफान मारते रपटे को पार करने के लिए माखन यादव ने अपने साले और सरेज को नाले के छोर पर उतार दिया था और खुद बाइक समेत नाले में उतर गया था।
बताया गया है कि नाला पार करने से पहले गांव के चौकीदार ने माखन को बाइक पार न कराने की बात कही थी। लेकिन माखन नहीं माना और उसने बाइक को रपटे से गुजरने का प्रयास किया। इसी प्रयास के दौरान वह रपटे से बह गया।

रपटा पार करते समय बहा बाइक सवार, सुबह मिला शव: रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल लौट रहा था / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शराब के नशे में पिता ने छह साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, श्यामपुरा में दिल दहला देने वाली घटना / Shivpuri News
- परशुरामेश्वर महादेव मंदिर से दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक / Shivpuri News
- पिछोर में मूर्तियों को लेकर बढ़ा तनाव: अहिल्याबाई की प्रतिमा खंडित, अवंतीबाई की प्रतिमाएं स्थापित / Shivpuri News
- आईटीआई हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा लापता, प्रैक्टिकल देने निकली थी नंदनी / Shivpuri News
- बर्तन बेचने के बहाने घर में घुसी महिलाएं, नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी-जेवर ले जाने का आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment