शिवपुरी: एक महिला ने अपने पति के साथ मायके से ससुराल जाने के लिए मना कर दिया। इससे भड़के पति ने अपनी सास के चार बीघे के खेत में खड़ी टमाटर की फसल को हसिया से काटकर बर्बाद कर दिया। पति इतने पर भी नहीं रुका, उसने टमाटर की खेती के लिए लगाए गए ड्रिप सिस्टम को तोड़ दिया। पत्नी की शिकायत पर सुरवाया थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।
सुरवाया थाना क्षेत्र के भडाबाबड़ी अपने मायके में रह रही 26 साल की किरन धाकड़ ने बताया कि 8 साल पहले उसकी शादी सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के हिम्मतगढ़ गांव के रहने वाले दिलीप धाकड़ से हुई थी। हमारा एक बच्चा भी था। पति दिलीप शराब, सट्टे और जुए का आदि हो गया था, वह कभी भी मारपीट करने लगता था। इसी कारण करीब 8 माह पहले हुई मारपीट के बाद वह अपने ससुराल को छोड़कर मायके में रहने लगी थी। उसके पिता की मौत हो चुकी हैं। उसकी मां लीला धाकड़ जैसे-तैसे खेती का काम करती हैं।
किरन ने बताया कि बीती रात उसका पति दिलीप धाकड़ उसे लेने आया था। उसने ससुराल जाने से मना कर दिया था। इसके बाद दिलीप ने उसके साथ गालीगलौच किया, और मां लीला धाकड़ के चार बीघा खेत में खड़ी टमाटर की फसल को हसिये से काट दिया। साथ ही खेत में रखे प्लास्टिक के पाईप, ड्रिप को भी तोड़ दिया। उसकी मां को करीब 60 से 70 हजार रूपये का नुकसान हुआ है।

चार बीघा खेत में खड़ी टमाटर की फसल हसिए से काटकर निकाला गुस्सा, पत्नी ने ससुराल जाने से मना किया था / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के सईसपुरा मीट मार्केट में पड़ोसियों के बीच विवाद, चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल / Shivpuri News
- संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप: सुनवाई नहीं होने पर महिला ने लगाई सीएम हेल्पलाइन, अब शिकायत वापस लेने का दबाव / Shivpuri News
- शादी में शामिल होने आई महिला के जेवर और नकदी लेकर रिश्तेदार फरार, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 40 वर्षीय महिला को रौंदा, मौके पर मौत / Shivpuri News
- सेवा का ‘शीतल’ जज्बा: प्याऊ के साथ शुरू हुई बेजुबानों की फिक्र, अग्रवाल महिला संगठन की शानदार पहल! / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment