,

लकड़ी से भरी ट्रॉली का पहिया चढ़ने से महिला घायल: झांसी ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम / Shivpuri News

शिवपुरी के करैरा कस्बे में लकड़ी से भरे एक ट्रैक्टर ने महिला को टक्कर मार दी थी। गंभीर घायल हुई महिला को इलाज के लिए झांसी के अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों की शिकायत पर करैरा पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रैक्टर जब्त कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार को वन विभाग के ऑफिस के पास रहने वाली बिसमिल्लाह बेगम पत्नी अहमद खान फिल्टर तिराहे के पास अपने बेटे शेखू खान की दुकान से वापस पैदल अपने घर की ओर जा रही थी। तभी वन विभाग आफिस के सामने करैरा बाजार तरफ से आ रहे लकड़ियों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला में पीछे से टक्कर मार दी थी। ट्रैक्टर का अगला पहिया चढ़ने से महिला गंभीर घायल हो गई थी।

बिसमिल्लाह बेगम के बेटे उसे करैरा के अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया था। बिसमिल्लाह बेगम के बेटे उसे झांसी के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराने ले जा रहे थे। लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। बाद में महिला के शव को करैरा थाने ले जाया गया था। करैरा पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम कराने के बाद ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।