शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र में सिरसौद-पिछोर रोड के बीच महुअर नदी के पुल के नीचे बोरे में शव होने की अफवाह फैल गई। नदी में बोरे में बंधे शव की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद अमोला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। बोरे के ऊपर मक्खियां उड़ रही थीं।
जानकारी के मुताबिक महुअर नदी के पुल के नीचे एक बोरी देखी गई थी। इसके बाद पुल पर ग्रामीणों का जमाबड़ा होने लगा था। सूचना मिलने के बाद सिरसौद सरपंच अतर सिंह लोधी भी पहुंच गए थे। बोरी के भीतर लाश होने की संभावना जताई जा रही थी। सरपंच अतर सिंह ने सूचना देखर मौके पर पुलिस को बुलवा लिया था।
पुलिस की मौजूदगी में एक युवक को पुल के नीचे नदी में उतारा गया था। जब युवक ने ब्लेड से बोरी को काटा तो उसमे इंसान नहीं बल्कि बकरी का शव निकला। बोरी में भरकर एक बकरी के शव को फेंका गया था। करीब दो घंटे तक चले तमाशे के बाद बोरी में लाश की अफवाह गलत साबित किया गया।

महुअर नदी के नीचे बोरी में लाश मिलने की सूचना, बोरी को खोलकर देखा तो निकला बकरी का शव / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शराब के नशे में पिता ने छह साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, श्यामपुरा में दिल दहला देने वाली घटना / Shivpuri News
- परशुरामेश्वर महादेव मंदिर से दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक / Shivpuri News
- पिछोर में मूर्तियों को लेकर बढ़ा तनाव: अहिल्याबाई की प्रतिमा खंडित, अवंतीबाई की प्रतिमाएं स्थापित / Shivpuri News
- आईटीआई हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा लापता, प्रैक्टिकल देने निकली थी नंदनी / Shivpuri News
- बर्तन बेचने के बहाने घर में घुसी महिलाएं, नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी-जेवर ले जाने का आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment