Press "Enter" to skip to content

पिछोर में खेलते समय कुएं में गिरा बालक, हुई मौत | Pichore News

शिवपुरी। पिछोर के ग्राम वमरा में एक 13 वर्षीय बालक रौनक पुत्र राहुल लोधी खेलते-खेलते गांव के एक कुएं में गिर गया। कुएं में गिरने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 
रौनक सुबह के समय घर से खेलने के लिए गांव में गया था, लेकिन उसी समय वह खेलते-खेलते कुएं में गिर गया। दोपहर तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी जहां गांव में िस्थत कुएं के पास उसकी चप्पल मिली। जिस पर परिजन ने कुएं में उसकी तलाश की जहां उसका शव मिला। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर आ गई और बालक के शव को पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!