शिवपुरी में तीन बच्चों की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। शनिवार सुबह तीनों ही बच्चे खेलते-खेलते बस्ती से बाहर आए और गड्ढे में भरे पानी में नहाने लगे। इसी दौरान गहराई में चले जाने पर तीनों डूब गए। परिजन उन्हें निकालकर निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक में नीरज पिता धारा बंजारा, उम्र 10 साल, संजय पिता कारू बंजारा, उम्र 8 साल, रवि पिता सरवन बंजारा, उम्र 9 साल शामिल हैं. 10 साल का बालक 6 बहनों में इकलौता भाई थी।
घटना जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के निवोदा गांव में बंजारा समाज की बस्ती की है। शिवपुरी के निजी अस्पताल में बच्चों को मृत घोषित करने के बाद परिजन शवों को घर ले आए। जबकि उन्हें जिला अस्पताल जाने को कहा था। परिजन बच्चों का पोस्टमॉर्टम नहीं कराना चाहते हैं।
सूचना के बाद कोलारस एसडीओपी विजय यादव, एसडीएम और तहसीलदार समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजन को समझाया, लेकिन वे पोस्टमॉर्टम कराने को राजी नहीं हुए। बाद में खुद कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी गांव पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया, साथ ही परिजन से चर्चा कर पोस्टमॉर्टम के लिए कहा, लेकिन फिर भी परिजन राजी नहीं हुए। इसके बाद कोलारस स्वास्थ्य केंद्र से डॉ. विवेक शर्मा को बुलाया गया। उन्होंने तीनों बच्चों की फॉर्मल ऑटोप्सी रिपोर्ट तैयार की। फिर शवों के अंतिम संस्कार के लिए कहा गया।
परिजन तीनों बच्चों के शव का पोस्टमॉर्टम कराने को राजी नहीं हुए। मौके पर पहुंचे प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें समझाइश दी। परिजन तीनों बच्चों के शव का पोस्टमॉर्टम कराने को राजी नहीं हुए। मौके पर पहुंचे प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें समझाइश दी।

गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत: शिवपुरी में खेलते-खेलते गहराई में चले गए, 6 बहनों से इकलौता भाई छिन गया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के सईसपुरा मीट मार्केट में पड़ोसियों के बीच विवाद, चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल / Shivpuri News
- संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप: सुनवाई नहीं होने पर महिला ने लगाई सीएम हेल्पलाइन, अब शिकायत वापस लेने का दबाव / Shivpuri News
- शादी में शामिल होने आई महिला के जेवर और नकदी लेकर रिश्तेदार फरार, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 40 वर्षीय महिला को रौंदा, मौके पर मौत / Shivpuri News
- सेवा का ‘शीतल’ जज्बा: प्याऊ के साथ शुरू हुई बेजुबानों की फिक्र, अग्रवाल महिला संगठन की शानदार पहल! / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment