शिवपुरी: पोहरी अनु विभाग के छर्च थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में एक 26 साल के युवक का शव उसी के गेंत में पड़ा हुआ मिला था। परिजनों ने ह्त्या के आरोप गांव के ही एक परिवार पर लगाए। युवक का शव पोहरी तहसील मुख्यालय पर पोस्टमार्टम के लिए लाया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने ह्त्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था।
घर में सोया हुआ था, गेंत में मिला शव
जानकारी के मुताबिक़ मानपुर गांव का रहने वाला 26 वर्षीय राजेश पुत्र रमेश कुशवाह अपने घर में खाना खाकर सोया हुआ था। रात एक बजे राजेश के पिता रमेश कुशवाह ने भैंस चराने घर से निकले थे इससे पहले उन्होंने घर के दरवाजे की कुंदी लगाने की बात राजेश से कही थी। उस वक्त राजेश घर में ही सोया हुआ था। लेकिन जब सुबह 4 बजे रमेश का बड़ा भाई ऊदल कुशवाह उठा तब राजेश अपने बिस्तर पर नहीं था। परिजनों ने जब राजेश की तलाश की तब वह बेरन बाले गैंत में मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला था। उसके गले में रस्सी के निशान थे।
राजेश के पिता रमेश कुशवाह का आरोप था कि गांव के एक राठौर परिवार से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इससे पहले भी राठौर परिवार के द्वारा उन पर हमला कर घायल कर दिया था। रात में सोते से बेटे राजेश को गांव के रहने वाले पूरन राठौर, दीपक राठौर, हेमंत राठौर, अंकेश राठौर, मोहन राठौर उठाकर ले गए थे। जिनके द्वारा उसकी ह्त्या कर दी गई हैं। उनकी मांग है कि आरोपी राठौर परिवार के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए। छर्च थाना पुलिस ने ऊदल कुशवाह की शिकायत पर पूरन राठौर, दीपक राठौर, हेमंत राठौर,अंकेशराठौर, मोहन राठौर पर ह्त्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया हैं।

26 साल के युवक की हत्या, गेंत में पड़ा मिला शव: परिजनों ने लगाए गांव के एक परिवार पर आरोप, 4 के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शराब के नशे में पिता ने छह साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, श्यामपुरा में दिल दहला देने वाली घटना / Shivpuri News
- परशुरामेश्वर महादेव मंदिर से दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक / Shivpuri News
- पिछोर में मूर्तियों को लेकर बढ़ा तनाव: अहिल्याबाई की प्रतिमा खंडित, अवंतीबाई की प्रतिमाएं स्थापित / Shivpuri News
- आईटीआई हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा लापता, प्रैक्टिकल देने निकली थी नंदनी / Shivpuri News
- बर्तन बेचने के बहाने घर में घुसी महिलाएं, नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी-जेवर ले जाने का आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment