शिवपुरी: शहर के वीर सावरकर पार्क के पास थीम रोड़ पर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। करीब आधा घंटे तक सड़क पर तमाशा चलता रहा। मारपीट करते का एक वीडियो भी सामने आया है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची तब कहीं जाकर झगड़ा शांत हुआ। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 11:00 बजे वीर सावरकर पार्क के पास थीम रोड़ पर झगड़ा हो गया था। इस दौरान डायल 100 भी मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन मारपीट जारी रही।
बाद में कोतवाली पुलिस का वाहन मौके पर पहुंची लेकिन मारपीट करने वाला एक पक्ष तब तक मौके से फरार हो गया था। वहीं दूसरे पक्ष के युवक को पुलिस ने पकड़ा लिया था। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम सुगर सिंह रावत बताया है। दोनों पक्षों के बीच झगड़ा किस बात को लेकर हुआ। इसका पता फिलहाल नहीं लग सका हैं। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

थीम रोड़ वीर सावरकर पार्क के पास जमकर हुई मारपीट: झगड़े का वीडियो आया सामने, पुलिस ने मामला शांत कराया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शराब के नशे में पिता ने छह साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, श्यामपुरा में दिल दहला देने वाली घटना / Shivpuri News
- परशुरामेश्वर महादेव मंदिर से दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक / Shivpuri News
- पिछोर में मूर्तियों को लेकर बढ़ा तनाव: अहिल्याबाई की प्रतिमा खंडित, अवंतीबाई की प्रतिमाएं स्थापित / Shivpuri News
- आईटीआई हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा लापता, प्रैक्टिकल देने निकली थी नंदनी / Shivpuri News
- बर्तन बेचने के बहाने घर में घुसी महिलाएं, नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी-जेवर ले जाने का आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment